Mahashivratri Ki Hardik Shubhkamane - Animated Greetings in Hindi - Shiv Parvati

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का त्यौहार बेहद श्रध्दा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। भगवान भोलेनाथ की भक्ति के लिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर मनाई जाती है।
महाशिवरात्रि, भगवान शिव की पार्वती देवी से शादी का दिन है, इसलिए भक्तगण महा शिवरात्रि को गौरी-शंकर की शादी की सालगिरह के रूप में मानते हैं।

भगवान शिव और पार्वती के मिलन के उत्सव को भक्त महा शिवरात्रि के रूप में मनाते हैं। इस दिन जो भी भक्त देवों के देव महादेव की भक्ति में तल्लीन होकर उनकी पूजा करते हैं, भगवान शिव उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

ऊँ उमा महेश्वराय नमः


ऊँ साम्ब शिवाय नमः

जो भक्त महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी एवं माता पार्वती की पूजा आराधना करते हैं उनकी समस्त इच्छाएं पूर्ण होती है।
ऊँ पार्वत्यै नमः
ॐ पार्वतीपतये नमः।